• 21/09/2024

महिला के 32 टुकड़े, फ्रीज से बरामद हुआ बॉडी पार्ट, श्रद्धा वाल्कर जैसे हत्याकांड से दहला इलाका

महिला के 32 टुकड़े, फ्रीज से बरामद हुआ बॉडी पार्ट, श्रद्धा वाल्कर जैसे हत्याकांड से दहला इलाका
Spread the love

बेंगलुरु में दिल्ली की श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड जैसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 29 वर्षीय महिला की बेहरमी से हत्या कर उसके शव को 32 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया गया। पुलिस ने मृतिका के घर से रेफ्रिजरेटर में रखे उसके शव के टुकड़ों को बरामद कर लिया है।

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक मृतिका दूसरे राज्य की थी लेकिन वह अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला तीन महीने पहले ही वहां किराए पर मकान लेकर रहने आई थी। पड़ोसियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से घर बदबू आ रही थी। जिसके बाद घर का ताला तोड़कर अंदर जाने पर घटना का पता चला।

मामले की सूचना पर आला अधिकारियों सहित पुलिस की टीम, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। रेफ्रिजरेटर में स्टोर किए गए महिला के शव के टुकड़ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। माना जा रहा है कि 15 दिन पहले महिला की हत्या कर उसके शव के टुकड़ों को फ्रीज में रखा गया होगा।

आपको बता दें साल 2022 में दिल्ली के मेहरौली में श्रद्धा वाल्कर नाम की एक लड़की हत्या कर उसके शव को 36 टुकड़े कर दिए गए थे। उसके शव के टुकड़ों को मेहरौली के जंगल में फेंका गया था। मामले में आफताब पूनावाला नाम के एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। श्रद्धा आफताब के साथ मेहरौली में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन…
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और…