• 22/09/2024

5 साल की बच्ची को थप्पड़ जड़ने पर भड़के कलेक्टर, प्राचार्य और BEO सस्पेंड, कहां बच्चों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं

5 साल की बच्ची को थप्पड़ जड़ने पर भड़के कलेक्टर, प्राचार्य और BEO सस्पेंड, कहां बच्चों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से स्कूल में 5 साल की बच्ची की पिटाई का मामला सामने आया है। दरअसल मामला बिलासपुर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का है। बताया जाता है कि क्लास रूम में बच्ची के रोने पर बड़ी बहन के सामने ही प्रिंसिपल ने 5 साल की बच्ची को फटकार लगाते हुए जमकर थप्पड़ जड़ दिया।

बच्ची घबराती हुई क्लास से बाहर निकल गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्ची के साथ घटना का वीडियो और शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर एक्शन मोड में नजर आए। और विद्यालयों में नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण BEO शिवराम टंडन और प्राचार्य को पद से हटा दिया।

वही उनके खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव रायपुर लोक शिक्षण संचालक को भेज दिया गया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने आदेश दिया है कि विद्यालय में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…