• 23/09/2024

ट्रेन में सफर कर रहा एक जहरीला सांप! देखकर लोगों की निकली चीखें, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल

ट्रेन में सफर कर रहा एक जहरीला सांप! देखकर लोगों की निकली चीखें, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल
Spread the love

मध्य प्रदेश के जबलपुर से मुंबई जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में अचानक सांप की एंट्री का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में ट्रेन में अचानक सांप घुस जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। और डर से उनकी चीखें फूट पड़ी।

एक्सप्रेस ट्रेन में बर्थ के ऊपर एक बड़ा कोबरा सांप फन फैलाए हुए बैठा है। जिससे पूरे कंपार्टमेंट में अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी सिट छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान मौजूद एक यात्री ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार जब यात्रियों की नजर सांप पर पड़ी तब ट्रेन कसारा रेलवे स्टेशन पर थी। बताया जाता है कि 5 फीट लंबा सांप सीट के नीचे छिपा हुआ था। जो अचानक से साइड बर्थ से बाहर निकल आया हालांकि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। सांप की सूचना ट्रेन के स्टाफ को दी गई। जिन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए उस कोच को ट्रेन से अलग कर दिया।

Related post

Aaj Ka Panchang 24 June 2026: आज बुधवार को कब लगी रही एकादशी तिथि, देखें शुभ मुहूर्त, पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 June 2026: आज बुधवार को…

Spread the loveHindi Panchang, 24 जून 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार है. आज शाम 6.12…
Aaj Ka Rashifal : आज 24 जून को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 24 जून को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 24 June 2026 : आज 24 जून के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश…
साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्च, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के…