• 23/09/2024

अमेरिका दौरे के तीसरे दिन आज समिट ऑफ फ्यूचर को PM मोदी करेंगे संबोधित, क्लाइमेट चेंज और जेंडर जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

अमेरिका दौरे के तीसरे दिन आज समिट ऑफ फ्यूचर को PM मोदी करेंगे संबोधित, क्लाइमेट चेंज और जेंडर जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा
Spread the love

अमेरिका दौरे के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में समिट ऑफ फ्यूचर को संबोधित करेंगे। इस मीटिंग का मकसद धरती को भविष्य में आने वाले खतरों से बचाना है। समिट में ग्लोबल पीस, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, क्लाइमेट चेंज, मानवाधिकार और जेंडर जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

पीएम मोदी ने दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के CEO के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने भारत में निवेश और साझेदारी पर चर्चा की। दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब भारत अवसरों का इंतजार नहीं करता अवसरों का निर्माण करता है।

आज जब भारत वैश्विक स्तर पर बोलता है, तो दुनिया सुनती है। भारत की मानसिकता दुनिया में दबाव नहीं, प्रभाव बनाने की है। उन्होंने साफ किया कि भारत विश्व पर दबदबा नहीं चाहता बल्कि समृद्धि में सहयोग देना चाहता है। वहीं पीएम ने न्यूयॉर्क में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। उनके बीच इजरायल-गाजा संघर्ष पर बातचीत हुई।

इधर पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच वार्ता के दौरान सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र स्थापित करने पर सहमति बनी है। भारत अमेरिका के साथ संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र स्थापित करेगा। जहां सैन्य हार्डवेयर और दूरसंचार नेटवर्क में उपयोग के लिए चिप का उत्पादन किया जाएगा।

Related post

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्च, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के…
विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकताःगजेंद्र यादव

विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग…

Spread the loveरायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज मंत्रालय स्थित महानदी…
सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ…