• 24/09/2024

अहमद ने गुलशन बनकर लड़की को फंसाया, शादी के बाद बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव, सच सामने आया तो पीड़ित ने थाने में की शिकायत

अहमद ने गुलशन बनकर लड़की को फंसाया, शादी के बाद बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव, सच सामने आया तो पीड़ित ने थाने में की शिकायत
Spread the love

छत्तीसगढ़ में लव जिहाद का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां युवक ने अपना धर्म छुपाकर एक महिला से शादी की। शादी के बाद महिला को जब पता चला कि युवक मुस्लिम धर्म का है तो उसपर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा।

महिला त्रिपुरा की रहने वाली बताई जा रही है। किसी तरह महिला युवक के चंगुल से निकलकर रायगढ़ आ पहुंची और एक NGO का सहारा लिया। महिला ने कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हुए दोषी पर कार्यवाही करने की मांग की है।

महिला ने अपने आवेदन में बताया कि करीब 4 साल पहले जम्मू के रहने वाले युवक से सोशल मीडिया के जरिए बातचीत हुई थी। युवक नेेेे अपना नाम गुलशन बताया। और दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद महिला युवक के परिवार के बारे में पूछती रही लेकिन युवक ने उसे कुछ भी नहीं बताया।

पीड़िता ने निजी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद घर ले जाने की बात कह कर युवक महिला को अपने साथ जम्मू ले गया जहां आसपास पूछताछ के जरिए महिला को युवक का असली नाम और धर्म का पता चला। युवक का नाम रियाज अहमद है और वह मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखता है।

महिला को इसकी जानकारी होने के बाद युवक और उसके परिवार वाले महिला पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने लगे। महिला ने जब धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह महिला अपने बच्चे को लेकर भागने में सफल रही। जहां एक NGO की शरण में महिला ने रियाज अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…