• 26/09/2024

डूबी सड़कें, घरों में सैलाब, भारी बारिश ने मचाई तबाही… पढ़िए देशभर में मौसम का हाल

डूबी सड़कें, घरों में सैलाब, भारी बारिश ने मचाई तबाही… पढ़िए देशभर में मौसम का हाल
Spread the love

महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। मुंबई में मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। वहीं अंधेरी इलाके में नाले में डूब कर एक महिला की मौत हो गई। खराब मौसम की वजह से मुंबई में 14 फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया। मुंबई में बारिश के रेड अलर्ट के बाद सभी स्कूल कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

गुजरात के सूरत में भी भारी बारिश हुई है। प्रदेश के कई इलाकों में 5 दिनों तक बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। भोपाल, इंदौर समेत 21 जिलों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के भी 7 शहरों में जमकर बारिश हुई है।

बिहार में भी बाढ़ का कहर जारी है। भागलपुर में सैलाब का भयानक अवतार दिख रहा है। गंगा के उफान में घर और मकान नदी में समाते जा रहे हैं। सैलाब में दो मंजिला मकान के नदी में समा जाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक घर 10 सेकेंड के अंदर नदी में विलीन हो जाता है। दरअसल इन इलाकों में तेज धार के कारण काफी कटाव होता है। इस कारण कई गांव नदी में समा जाते हैं।

Related post

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी:…

Spread the love मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा केवल सरकार या शिक्षकों की जिम्मेदारी…
FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की बिक्री पर आखिर क्यों लगाई रोक ?

FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की…

Spread the loveनई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने शराब बनाने वाली कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई…
मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर…

Spread the loveरायपुर/गुरुग्राम। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…