• 26/09/2024

Big Breaking: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और बेटी दीप्ति बघेल का पुलिस ने किया मोबाइल जब्त, 4 घंटे चली पूछताछ, जानें पूरा मामला

Big Breaking: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और बेटी दीप्ति बघेल का पुलिस ने किया मोबाइल जब्त, 4 घंटे चली पूछताछ, जानें पूरा मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक कॉलेज के प्रोफेसर पर जानलेवा हमले के मामले में दुर्ग पुलिस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे बिट्टू उर्फ चैतन्य बघेल पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य से पुलिस ने भिलाई 3 थाना में गुरुवार 26 सितंबर को तकरीबन 4 घंटे पूछताछ की।

पूछताछ के बाद पुलिस ने चैतन्य बघेल और दीप्ति बघेल का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक दुर्ग पुलिस दोनों के मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजेगी।

बेटी दीप्ति बघेल से ढाई घंटे पूछताछ

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चैतन्य बघेल से पूछताछ से एक दिन पहले दुर्ग पुलिस ने भूपेश बघेल के बेटी दीप्ति बघेल से भी लंबी पूछताछ की। दुर्ग पुलिस ने दीप्ति बघेल से पूर्व सीएम के घर पर तकरीबन ढाई घंटे तक सवाल जवाब किए। जिसके बाद पुलिस ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया है।

आरोपियों के फरार होने में…

मामले में दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि घटना में चैतन्य बघेल की संलिप्तता मिली है। घटना के फरार आरोपियों से संबंध और उनके फरार होने में मदद के संबंध में पूछताछ की गई है। फोन में एविडेंस होने के संदेह में उनका मोबाइल जब्त किया गया है।

क्या है मामला?

आपको बता दें भिलाई स्थित खूबचंद बघेल कॉलेज में हिंदी के प्रोफेसर विनोद शर्मा के ऊपर 19 जुलाई को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में गंभीर रुप से घायल प्रोफेसर को इलाज के लिए राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों का सीडीआर निकाला, इसके साथ ही कई सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए हैं। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम तथ्य मिले हैं। जिसके तार एक रसूखदार राजनीतिक परिवार से जुड़ते मिले। जिसके बाद पुलिस फूंक-फूंक कर अपने कदम आगे बढ़ा रही है।

चर्चा है कि प्रोफेसर को मारने के लिए सुपारी दी गई थी। इसके लिए दूसरे राज्यों से भाड़े पर गुंडे बुलाए गए थे। मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों शिवम मिश्रा, धीरज वस्त्रकार और प्रवीण शर्मा पर दुर्ग पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के बयान और जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे बिट्टू उर्फ चैतन्य बघेल को तलब किया।

Related post

लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी आज रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 14वें इंडिया…
भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया।…
छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर साय ने की माझी से चर्चा

छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…