• 28/09/2024

साय सरकार ने नौकरी का खोला पिटारा! युवाओं के खिले चेहरे, कई विभागों में आने वाली है बंपर भर्तियां

साय सरकार ने नौकरी का खोला पिटारा! युवाओं के खिले चेहरे, कई विभागों में आने वाली है बंपर भर्तियां
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। साय सरकार ने युवाओं के लिए भर्तियों का पिटारा खोल दिया है। राज्य के अलग-अलग विभागों में कुल 3 हजार 458 पदों पर भर्तियां होगी।

CM विष्णुदेव साय ने X पर पोस्ट कर इनकी जानकारी दी। साथ ही इन भर्तियों के लिए वित्त विभाग ने भी मंजूरी दे दी है। CM साय ने लिखा- यह तो बस शुरुआत है। विष्णु की सरकार युवाओं के साथ है। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग मे 263 पदों पर सहायक उपनिरीक्षक की भर्ती होगी। सबसे ज्यादा भर्ती स्वास्थ्य विभाग में 1201 पदों पर होगी।

वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 181, आदिम जाति कल्याण विभाग में 300, वन विभाग में 66, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 237, विधि विभाग में 362 और कृषि विभाग में 321 पदों पर भर्तियां होंगी। लंबे समय बाद वैकेंसी निकलने से युवाओं में उत्साह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवकों के चेहरों में एक अलग ही चमक दिखाई दे रही है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…