• 29/09/2024

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बने CM साय, एसोसिएशन का जताया आभार, खेल को प्रोत्साहित करने की कही बात

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बने CM साय, एसोसिएशन का जताया आभार, खेल को प्रोत्साहित करने की कही बात
Spread the love

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के चुनाव में सीएम विष्णुदेव साय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं विक्रम सिसोदिया महासचिव और संजय मिश्रा कोषाध्यक्ष चुने गए जबकि सांसद बृजमोहन अग्रवाल , केदार कश्यप के साथ ही सांसद विजय बघेल भी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

अध्यक्ष पद पर अपने निर्विरोध निर्वाचन के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने एसोसिएशन का आभार जताया। ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताने के साथ चुने गए अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि पूरी टीम भावना से हम छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा के साथ खेलों को प्रोत्साहन देने का काम किया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है।

महासचिव विक्रम सिसोदिया ने कहा कि CM साय और बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में संघ नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। उन्होंने सभी जिलों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भरपूर प्रयास किया जाएगा कि साल 2026 में नेशनल गेम्स का आयोजन छत्तीसगढ़ में ही हो।

Related post

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की धुरी – मंत्री वर्मा

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों…

Spread the love00 खनिज निधि से संवरेगा ग्रामीण छत्तीसगढ़ 00 बलौदाबाजार के स्कूलों में प्रार्थना शेड और उपस्वास्थ्य केंद्र में बनेगी…
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी

उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं…

Spread the love00 12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक रायपुर। राज्य में मानसून-2026 के दौरान…
अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय-जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए…

Spread the loveरायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना कार्यक्रम में मीडिया की बदलती चुनौतियों, जिम्मेदार पत्रकारिता और प्रेस क्लब के विकास…