• 29/09/2024

‘मन की बात’ के 10 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने श्रोताओं का जाताया आभार, कहां- आज का एपिसोड पुरानी यादों से है जुड़ा

‘मन की बात’ के 10 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने श्रोताओं का जाताया आभार, कहां- आज का एपिसोड पुरानी यादों से है जुड़ा
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ की 114वीं कड़ी का संबोधन किया। प्रधानमंत्री आज का एपिसोड पुरानी यादों से जुड़ा बताया वही कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने पर श्रोताओं को इस कार्यक्रम का असली सूत्रधार बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ के 10 साल की यात्रा ने एपिसोड की नई गाथाएं और कीर्तिमान के साथ नए व्यक्तित्व जुड़े हैं। पीएम मोदी ने टीवी चैनलों और प्रिंट मीडिया को इस बात के लिए धन्यवाद किया।

इसके साथ ही जल संरक्षण मुद्दे पर शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बारिश का पानी का अभी संरक्षण जल संकट के वक्त हमारे काम आएगा। पीएम मोदी ने कहा, ‘झांसी में कुछ महिलाओं ने घुरारी नदी को नया जीवन दिया है। ये महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। उन्होनें ‘जल सहेली’ बनकर इस अभियान का नेतृत्व किया है। इन महिलाओं ने मृतप्राय हो चुकी घुरारी नदी को जिस तरह से बचाया है। उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

आगे पीएम मोदी ने बताया उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक सीमावर्ती गांव है ‘झाला’ यहां के युवाओं ने अपने गांव को स्वच्छ रखने के लिए एक खास पहल शुरू की है। वे अपने गांव में ‘धन्यवाद प्रकृति’ या कहें ‘ थैक यू नेचर अभियान चला रहे हैं। इसके तहत गांव में रोजाना दो घंटे सफाई की जाती है। गांव की गलियों में बिखरे हुए कूड़े को समेटकर गांव के बाहर, तय जगह पर डाला जाता है।

पीएम मोदी ने कहा, 2 अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के 10 साल पूरे हो रहे हैं। यह अवसर उन लोगों के अभिनंदन का है। जिन्होंने इसे भारतीय इतिहास का इतना बड़ा जन आंदोलन बना दिया। ये महात्मा गांधी जी को भी सच्ची श्रद्धांजलि है जो जीवनपर्यंत, इस उद्देश्य के लिए समर्पित रहे।

अमेरिकी दौरे को लेकर कहा अमेरिका की मेरी यात्रा के दौरान अमेरिकी सरकार ने भारत को करीब 300 प्राचीन कलाकृतियों को वापस लौटाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने पूरा अपनापन दिखाते हुए डेलवारे के अपने निजी आवास में इनमें से कुछ कलाकृतियों को मुझे दिखाया। लौटाई गई कलाकृतियां हाथी के दांत, लकड़ी, तांबा और कांसे जैसी चीजों से बनी हुई हैं। इनमें से कई तो चार हजार साल पुरानी है।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…