• 30/09/2024

ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों की अब नहीं खैर! स्पेशल कंट्रोल रूम रखेगा लोगों पर नजर

ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों की अब नहीं खैर! स्पेशल कंट्रोल रूम रखेगा लोगों पर नजर
Spread the love

दुर्ग जिले में बदमाशों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं होगी। पुलिस ने जिले में 1100 अत्याधुनिक CCTV कैमरे लगाने का फैसला लिया है। दुर्ग से लेकर भिलाई तक तीसरी आंख की नजर लोगों की हर हरकत पर रहेगी।

भिलाई में इसके लिए 63 जगहों को चिन्हित किया गया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर 6 में इसके लिए स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। जहां दो दर्जन से ज्यादा लोग चार शिफ्ट में काम करेंगे। दूसरी ओर स्कूल, कॉलेज और संवेदनशील स्थानों के आसपास अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर ईओ नगर पालिका को अवगत कराया गया।

मौजूदा वक्त में दुर्ग जिले में 275 CCTV कैमरे बंद पड़े हैं। उन्हें भी दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी रखने वाली है।

Related post

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने, ऐसे हुआ हादसे का शिकार

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एक SECL कर्मी की नदी में डूबने…
मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत…
छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर।छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगते ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का सिलसिला…