• 30/09/2024

भारी बारिश ने मचाई तबाही; बाढ़ के कहर से लाखों लोग हो रहे प्रभावित, उफान पर कोसी गंडक समेत कई नदियां

भारी बारिश ने मचाई तबाही; बाढ़ के कहर से लाखों लोग हो रहे प्रभावित, उफान पर कोसी गंडक समेत कई नदियां
Spread the love

नेपाल में बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने तबाही मचा दी है। बाढ़ की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है। वहीं 42 लोग लापता बताए जा रहे हैं। पूर्वी और मध्य नेपाल के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की मदद से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

नेपाल में बाढ़ का असर बिहार और यूपी में भी दिख रहा है। गंडक, कोसी, महानंदा उफान पर हैं। ऐसे में बिहार के 12 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दरभंगा में कोसी नदी का बांध टूट गया। सीतामढ़ी, शिवहर और बगहा में भी बागमती नदी के 6 तटबंध टूट गए हैं।

प्रशासन ने पश्चिम चंपारण जिले में 8 प्रखंडों के 58 स्कूलों को 2 अक्टूबर तक बंद कर दिया है। अररिया में भी बारिश और बाढ़ के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी आ गया है। यूपी में गोरखपुर-बस्ती मंडल की नदियां राप्ती, सरयू और गंडक उफान पर हैं। सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महराजगंज में कई गांवों में पानी घुस गया है। सोनौली से काठमांडू और पोखरा जाने वाले मार्ग बंद कर दिए गए हैं।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…