• 04/10/2024

रेलवे कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा; सरकार ने बोनस देने का किया ऐलान.. जानिए कितने दिनों में मिलेगा

रेलवे कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा; सरकार ने बोनस देने का किया ऐलान.. जानिए कितने दिनों में मिलेगा
Spread the love

केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। आने वाले त्योहार के मौके पर कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का ऐलान किया गया है। सरकार के इस फैसले का फायदा करीब 12 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेलवे कर्मचारियों के लिए 2029 करोड़ रुपए के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को मंजूरी दी गई है।

यह राशि ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, गार्ड, स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, हेल्पर, मिनिस्ट्रियल स्टाफ को दी जाएगी। रेलवे ने राजस्व के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है इस दौरान 1588 मिलियन टन माल लोड किया गया। वहीं करीब 6.7 बिलियन यात्रियों ने यात्रा की है।

कब और कितना मिलेगा बोनस

बोनस की यह रकम का भुगतान दुर्गा पूजा या दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाता है। ऐसे में इस बार भी दुर्गा पूजा या दशहरा की छुट्टियों से पहले इसका पेमेंट कर दिया जाएगा। इस बोनस के रूप में कर्मचारियों को अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे। वर्ष 2023-2024  में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। रेलवे ने 1588 मिलियन टन का रेकॉर्ड माल लोड किया। साथ ही करीब 6.7 अरब यात्रियों ने सफर किया।

Related post

लोक निर्माण विभाग राज्य का ग्रोथ इंजन, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – साव

लोक निर्माण विभाग राज्य का ग्रोथ इंजन, विभाग पर…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा  निर्माण कार्यों की गहन मॉनिटरिंग और निरीक्षण के…
श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं

श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों…

Spread the loveई-रिक्शा सहायता का अनुदान बढ़ाकर हुआ एक लाख किया रायपुर। छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा…
सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान…

Spread the love आरंग विधानसभा के विकास को मिली नई गति, 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…