• 04/10/2024

ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, 10 की मौत, PM ने हादसे पर जताया शोक

ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, 10 की मौत, PM ने हादसे पर जताया शोक
Spread the love

मिर्जापुर में प्रयागराज-वाराणसी हाई-वे पर कछवां के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर भदोही से वाराणसी की ओर जा रहे थे। अचानक कछवां के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कुछ लोग ट्रॉली से हवा में उछल कर करीब पंद्रह फीट दूर जा गिरे।

बताया जा रहा है कि ये सभी 13 लोग भदोही जिले में मजदूरी करते थे। तिउरी गांव से मजदूरी का काम कर वाराणसी घर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। इसके बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो क्रेन की सहायता से ट्रक और ट्रैक्टर को अलग कराया गया ।

हादसे को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर दुख जताया है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा- उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…