• 04/10/2024

Breaking: CM से नाराज विधायक मंत्रालय की तीसरी मंजिल से नीचे कूदे, मचा हड़कंप

Breaking: CM से नाराज विधायक मंत्रालय की तीसरी मंजिल से नीचे कूदे, मचा हड़कंप
Spread the love

महाराष्ट्र में शुक्रवार को एक विधायक मंत्रालय के तीसरे मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। गनीमत यह थी कि सुरक्षा जाली होने की वजह से एनसीपी अजित पवार गुट के विधायक और डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल उसमें अटक गए। विधायक को किसी भी तरह की चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधायक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। विधायक का कहना है कि उनकी मांगें नहीं सुनी जा रही है। इसलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

दरअसल महाराष्ट्र के आदिवासी विधायकों का एक दल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने की कोशिश कर रहा था। लेकिन मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। इससे नाराज एनसीपी विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ आक्रोशित हो उठे और विरोध करते हुए उन्होंने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

झिरवल इससे दो दिन पहले सीएम आवास भी पहुंचे थे। लेकिन मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि आदिवासी विधायक धनगर समाज को एसटी कोटे से आरक्षण दिए जाने से नाराज है। इसी को लेकर आदिवासी विधायकों और सांसदों का दल मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था।

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन…
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और…