• 04/10/2024

ये कैसी आस्था! महिला ने तलवार से काटी अपनी जीभ, मां दुर्गा को अर्पित की

ये कैसी आस्था! महिला ने तलवार से काटी अपनी जीभ, मां दुर्गा को अर्पित की
Spread the love

देशभर में नवरात्रि बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। मंदिरों के साथ ही पंडालों में भी पूजा-अर्चना की जा रही है। इस बीच मध्यप्रदेश के खरगोन से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवती मंदिर परिसर में तलवार से अपनी जीभ काट रही है।

मामला खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सगुर-भगुर स्थित माता बाघेश्वरी शक्ति धाम परिसर का है। जहां सुर्वा गांव की रहने वाली संतोषी नाम की युवती ने अमृत कुंड में जाकर नींबू लगी तलवार से अपनी जुबान काट ली। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने इस काम में युवती की मदद भी की।

वीडियो में देखा जा सकता है कि उसकी जुबान से खून बह रहा है और लोग माता के जयकारे लगा रहे हैं। वहीं मौके पर मौजूद देवी भक्तों का कहना है कि यह मैया की सबसे कठिन उपासना है। नवरात्रि पर्व में माता की इससे बड़ी आराधना नहीं हो सकती है। मंदिर में मौजूद लोगों ने बताया कि संतोषी ने पिछले साल भी नवरात्रि में इसी तरह अपनी जीभ काटी थी। तब भी उनका वीडियो वायरल हुआ था।

वीडियो कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। बड़ा सवाल है कि ये किस तरह की आस्था है ? श्रद्धा और आस्था के नाम पर की जा रही इस तरह की हरकत को भला कैसे जायज करार दिया जा सकता है ? आस्था के नाम पर अंधविश्वास को बढ़ावा देना समझ से परे हो जाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related post

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का…

Spread the love00 ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री…
सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर तक निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां…
CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का माल, 4.69 करोड़ की खेप के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार…

CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…