• 04/10/2024

ट्रेन में चढ़ रहे शख्स की अचानक मौत, हादसा या बीमारी! पढ़िए पूरी खबर

ट्रेन में चढ़ रहे शख्स की अचानक मौत, हादसा या बीमारी! पढ़िए पूरी खबर
Spread the love

राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से बड़े हादसे की खबर सामने आई। जहां ट्रेन चढ़ते वक्त एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। दरअसल, पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 3 में रुकी हुई थी। ट्रेन शुरू हुई उस दौरान एक व्यक्ति ने दौड़कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। लेकिन पैर फंसने की वजह से व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर गिर गया।

उसके दोनों पैर ट्रेन के फुटरेस्ट और बॉक्स के बीच में फंस गए। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को बाहर निकला गया। गंभीर अवस्था में अस्पताल दाखिल किया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक यात्री अपने परिजनों के साथ बहरामपुर से सूरत जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। इस हादसे में यात्री तीरथ दलई की मौत हो गई। ऐसी आशंका है कि मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकती है, लेकिन मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी।

ऐसी आशंका है कि मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकती है, लेकिन मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी। गंभीर रूप से घायल यात्री को ट्रेन की फुट रेस्ट को काटकर बाहर निकल गया। बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। आखिरकार उसकी मौत हो गई। रेलवे के द्वारा मृतक यात्री के परिजन को एक्स ग्रेशिया की राशि डेढ़ लाख रुपए भी दे दी गई है।

Related post

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का…

Spread the love00 ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री…
सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर तक निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां…
CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का माल, 4.69 करोड़ की खेप के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार…

CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…