• 05/10/2024

मुठभेड़: अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद, और बढ़ सकते हैं आंकड़े, सर्चिंग जारी, जानें नक्सलियों की मांद में घुसकर जवानों ने कैसे किया माओवादियों का शिकार

मुठभेड़: अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद, और बढ़ सकते हैं आंकड़े, सर्चिंग जारी, जानें नक्सलियों की मांद में घुसकर जवानों ने कैसे किया माओवादियों का शिकार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में फोर्स ने बड़ी संख्या में माओवादियों को मार गिराया है। जवानों ने शनिवार सुबह तक 31 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मौके से और भी शव बरामद होने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही फोर्स ने सर्चिंग के दौरान एलएमजी, एके-47 और इंसास रायफल जैसे अत्याधुनिक हथियार बरामद किया है।

पुलिस अफसरों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र और नारायणपुर जिले के ओरछा पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम गवाड़ी, थुलथुली, नेंदूर और रेंगावाया के बीच स्थित पहाड़ी पर माओवादियों( कंपनी नंबर 6, पूर्वी बस्तर डिवीज़न आदि) की उपस्थिति की सूचना मिली थी।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में DKZSC कमलेश, नीति, पीएलजीए कंपनी 6 कमांडर नंदू के अलावा माड़ डिवीजन के इंद्रावती एरिया कमिटी, प्लाटून 16 के शीर्ष नक्सली सक्रिय रहते हैं। सूचना पर 3 अक्टूबर की दोपहर को दंतेवाड़ा-नारायपुर की डीआरजी और एसटीएफ के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया।

जानकारी के मुताबिक 500 से ज्यादा जवानों ने रणनीति के तहत माओवादियों को चारों तरफ से घेरकर उन पर हमला कर दिया। चौतरफा हुई गोलीबारी में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए। रुक-रुक कर हुई मुठभेड़ के बाद शनिवार सुबह तक जवानों ने 31 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मौके से और भी शव बरामद होने की उम्मीद की जा रही है।

बताया जा रहा है कि देर शाम तक जवान नक्सलियों का शव और बरामद हथियार लेकर वापस लौटेंगे। जिसके बाद पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार में सारी जानकारी दी जाएगी।

CM ने देर रात ली हाईलेवल मीटिंग

एनकाउंटर के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देर अधिकारियों की हाईलेवल मीटिंग ली। मीटिंग में उन्होंने ऑपरेशन की विस्तार से जानकारी ली और सुरक्षाबल के जवानों के शौर्य व अदम्य साहस की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया कि छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई ना बरती जाए। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में जवानों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था में कमी ना हो।

घायल जवान से मिलने देर रात अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम

उधर मुठभेड़ में घायल डीआरजी के जवान रामचंद्र यादव को इलाज के लिए देर रात एयरलिफ्ट कर राजधानी रायपुर लाया गया। जहां घायल जवान का इलाज जारी है। जवान से मिलने देर रात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अस्पताल पहुंचे। जहां उऩ्होंने घायल जवान का हालचाल जाना। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने और नक्सलियों के शव बरामद होने की उम्मीद जताई।

 

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…