• 05/10/2024

कुपवाड़ा में घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को जवानों ने किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

कुपवाड़ा में घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को जवानों ने किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
Spread the love

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में स्थित गुगलधर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने आतंकियों के पास से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है। और इलाके की तलाशी अभी भी जारी है।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों की जंग जारी है। कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा गया है कि गुगलधार में संदिग्ध एक्टिविटी देखी गई। जिसके बाद सेना और पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया।इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। बता दें कि शुक्रवार को कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास में बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया था। इसमें दो सेना के जवान घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के त्रेहाम इलाके में एलओसी के पास गुगलदारा में गश्त के दौरान तड़के बारूदी सुरंग में विस्फोट से दो जवान घायल हो गए।

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…