• 05/10/2024

फंडिंग मामले में NIA का बड़ा एक्शन; आतंकी गतिविधियों को लेकर 22 जगहों पर छापेमार कार्रवाई

फंडिंग मामले में NIA का बड़ा एक्शन; आतंकी गतिविधियों को लेकर 22 जगहों पर छापेमार कार्रवाई
Spread the love

आतंकी साजिश के मामले में NIA की टीम ने देश के पांच राज्यों में अलग-अलग 22 ठिकानों पर दबिश दी है। NIA की टीम ने महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में एक साथ छापा मारा है। NIA ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन के शक में कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

महाराष्ट्र में NIA के साथ ATS की टीम भी मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में मालेगांव के एक होम्योपैथी क्लिनिक से 3 लोगों के साथ ही जालना से भी 1 शख्स को हिरासत में लिया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के बारामूला में टेरर फंडिंग के आरोप में इकबाल भट्ट नामक शख्स के ठिकाने पर दबिश दी गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छत्रपति संभाजीनगर और जालना दोनों जिलों से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।आतंकी फंडिंग को लेकर एनआईए और एटीएस का इसे बड़ा एक्शन बताया जा रहा है। कुछ लोगों पर एटीएस, एनआईए को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह था।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हिरासत में लिए गए संदिग्धों से टेरर फंडिंग और आतंकवादी सहायता समूहों से उनके संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है। यह छापेमारी देश भर में आतंकी नेटवर्क को निशाना बनाने वाले एक व्यापक अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मामला जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन की गतिविधियों से जुड़ा है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…