• 05/10/2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव: उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, कई जगहों पर हुई हिंसक झड़प, फर्जी वोट की भी शिकायत

हरियाणा विधानसभा चुनाव: उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, कई जगहों पर हुई हिंसक झड़प, फर्जी वोट की भी शिकायत
Spread the love

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। सुबह 7 बजे से वोटिंग की शुरुआत हुई थी। जो शाम 6 बजे तक चली। इसके बाद लाइन में लगे मतदाता ही वोट कास्ट कर पाए। वोटिंग के दौरान अलग-अलग तरह की तस्वीरें देखने को मिलीं। जहां पूर्व विधायक अर्जुन सिंह के बूथ पर वोट डालने को लेकर विवाद हो गया है।

पार्टी विशेष के समर्थक ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। तो बाढड़ा विधानसभा के गांव रामलवास में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार किया। जबकि बरोदा हल्के के गांव महमूदपुर में कांग्रेस को वोट डालना एक आदमी को भारी वोट पड़ गया। वोट डालकर बूथ से बाहर निकले शख्स की कुछ युवकों ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी।

वहीं नूंह जिले की पुनहाना विधानसभा के गांव ख्वाजाकलां में कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद इलियास और निर्दलीय उम्मीदवार रहीस खान के समर्थकों में हाथापाई हो गई। वोटिंग के दौरान कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा चाहती है कि मैं उनके पास जाऊं। क्योंकि उनके पास ना नेता है ना नीति है।

बता दें कि इस बार चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार हैं। जिनकी किस्मत EVM में कैद हो रही है। और सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला 8 अक्टूबर को होगा। जब जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव के नतीजे सबके सामने होंगे।

दरअसल, हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने 90 में से 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने भी 89 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। CPM एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। JJP-आजाद समाज पार्टी गठबंधन 78 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें से JJP ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 12 सीटें ASP को दी गई हैं। ILND 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसने अपनी सहयोगी BSP को 35 सीटें दी हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 88 सीटों पर दांव लगाया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें 101 महिलाएं हैं।

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…