• 05/10/2024

लोहारीडीह हत्याकांड पर गरमाई सियासत, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने भाजपा पर दागे ये सवाल.. लगाए कई गंभीर आरोप

लोहारीडीह हत्याकांड पर गरमाई सियासत, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने भाजपा पर दागे ये सवाल.. लगाए कई गंभीर आरोप
Spread the love

छत्तीसगढ़ में लोहारीडीह कांड को लेकर सियासत थमती नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले में राज्य सरकार से पांच सवाल पूछे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान भूपेश बघेल ने राज्य सरकार से पांच सवाल पूछे।

भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार ने कचरू साहू के शव का दोबारा पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया। शांत साहू के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया। जो 69 लोग गिरफ्तार हुए उनके खिलाफ धाराएं क्या लगाई गई हैं? कितने लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, इसकी जानकारी दें? द किन किन मामलों की जांच की जाएगी, यह भी बताया जाए। भूपेश बघेल ने पूछा कि पुलिस के जो अफसर और कर्मचारी दोषी हैं, उनके खिलाफ एफआईआर कब की जाएगी।

गौतलब है कि कवर्धा के लोहारीडीह में दिनदहाड़े एक युवक शिवप्रसाद उर्फ कचरू की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया। उसके बाद घटना से नाराज लोगों ने गांव के ही रघुनाथ साहू पर कचरू की हत्या का आरोप लगाया और गांव के सैकड़ों लोगों ने रघुनाथ साहू के घर पर धावा बोल दिया।

पहले तो उसके घर वालों को पीटा उसके बाद भीड़ इतनी उग्र हो गई कि रघुनाथ को उसके ही घर में भीड़ ने जिंदा जला दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस और गांव वालों के बीच झड़प हुई थी इस दौरान गांव वालों ने पुलिस वालों पर भी पथराव किया, जिससे नाराज पुलिस वालों ने सैकड़ों गांव वालों को जमकर पीटा और 100 से ज्यादा लोगों को जेल में दाखिल कर दिया। अब इस मामले में सरकार को लगातार घेरने का काम कांग्रेस कर रही है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…