• 07/10/2024

खेत में मिले मुगलकालीन सिक्के! रात में टार्च लेकर लूटने के लिए मची होड़, अफवाह या हकीकत पढ़िए पूरी खबर

खेत में मिले मुगलकालीन सिक्के! रात में टार्च लेकर लूटने के लिए मची होड़, अफवाह या हकीकत पढ़िए पूरी खबर
Spread the love

नेपानगर के सीरगढ़ के पास नेशनल हाईवे के लिए खुदाई का काम चल रहा है। इस दौरान मुगलकालीन सिक्के निकलने की बात सामने आई। जैसे ही ये खबर गांववालों तक पहुंची रात के समय कुछ लोग टॉर्च लेकर सिक्के ढूंढने में जुट गए।

दरअसल, नेपानगर से 12 किलोमीटर दूर इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर असीरगढ़ के पास इन दिनों नेशनल हाईवे के लिए खुदाई का काम चल रहा है। इस दौरान मुगलकालीन सिक्के निकलने की अफवाह चल रही है।

इसे भी पढ़ें: रतन टाटा ने अपनी हेल्थ को लेकर दिया बाद अपडेट, तबीयत खराब होने वाली बात को बताया गलत

बताया जा रहा है कि रात के समय कुछ लोग टॉर्च लेकर सिक्के ढूंढने की कोशिश में जुटे थे और कुछ लोगों ने एक खेत में जगह जगह गड्ढे भी कर दिए थे। दो दिन पहले सिक्के निकलने की सूचना मिलने पर निंबोला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।

बता दें कि बुरहानपुर एक ऐतिहासिक शहर है और असीरगढ़ में ऐतिहासिक किला है। इसी क्षेत्र से होकर नेशनल हाईवे गुजर रहा है। इस दौरान एक खेत में सिक्के मिलने की अफवाह शुक्रवार शाम से फैली थी।

बताया जा रहा है कि रात के समय में कुछ लोग सिक्के की तलाश में खेत में खुदाई करने भी पहुंचे थे जिसके निशान यहां नजर आ रहे हैं। कुछ जगह गड्ढे कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि अब तक कोई एक व्यक्ति भी ऐसा सामने नहीं आया है जिसने यह पुष्टि की हो कि उसे सिक्के मिले हैं।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…