• 07/10/2024

रतन टाटा ने अपनी हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट, तबीयत खराब होने वाली बात को बताया गलत

रतन टाटा ने अपनी हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट, तबीयत खराब होने वाली बात को बताया गलत
Spread the love

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने तबीयत खराब होने की खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। जिसमें अपनी सेहत की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि उम्र संबंधी स्वास्थ्य दिक्कतों के कारण वह रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं।

पहले खबर आई थी कि रतन टाटा की तबीयत अचानक खराब हो गई है। और उन्हें इलाज के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। लेकिन अब रतन टाटा ने इस खबर का खंडन कर दिया है।

रतन टाटा का जन्म 28 सितंबर 1937 को बॉम्बे शहर में हुआ था। वह टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। रतन टाटा 1990 से 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष थे। जबकि अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम अध्यक्ष रहे। उन्हें भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों पद्म भूषण और पद्म विभूषण सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

रतन टाटा ने ये भी लिखा है कि चिंता की कोई बात नहीं है और वो मीडिया से आग्रह करते हैं कि वो गलत जानकारी देने से बचें। बता दें कि रतन टाटा अब अपने स्वास्थ्य को देखते हुए सार्वजनिक जगहों में कम ही दिखते हैं और निजी जीवन बिता रहे हैं।

Related post

ब्रेकिंग : फरार आरोपी शोएब ढेबर पर इतने हजार का इनाम घोषित, DCP ने जारी किया संपर्क नंबर…

ब्रेकिंग : फरार आरोपी शोएब ढेबर पर इतने हजार…

Spread the loveरायपुर। कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर के खिलाफ पुलिस ने इनाम…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, प्राचार्यों की पदस्थापना का आदेश जारी, जाने किसे कहां मिली जिम्मेदारी…..

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्यों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इस संबंध में विभाग…
IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , लखनऊ में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला…

Spread the loveलखनऊ : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज 6 अक्टूबर को…