• 07/10/2024

RSS प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू एकता बयान पर छिड़ी सियासी जंग, असदुद्दीन ओवैसी कि सामने आई तीखी प्रक्रिया

RSS  प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू एकता बयान पर छिड़ी सियासी जंग, असदुद्दीन ओवैसी कि सामने आई तीखी प्रक्रिया
Spread the love

संघ प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू एकता पर दिए बयान ने सियासी विवाद को जन्म दे दिया है। भागवत ने कहा था कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है और हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए। इस पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भागवत के बयान को विभाजनकारी बताया।

इसे भी पढ़ें: एयर शो में मची-अफरा तफरी से अब तक पांच लोगों की मौतें, बेकाबू भीड़ से कोई दबा.. तो किसी का घुटा.. दम राज सरकार पर उठे कई सवाल

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अपनी सुरक्षा के लिए हिंदू समाज को भाषा, जाति और प्रांत के मतभेदों और विवादों को समाप्त करके एकजुट होना होगा। भागवत ने कहा कि भारत एक ‘हिंदू राष्ट्र’ है और हिंदू शब्द का प्रयोग देश में रहने वाले लोगों के ‘सभी संप्रदायों’ के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार की तैयारी, अमित शाह ने बैठक में कही बड़ी बात, छत्तीसगढ़ सरकार के काम को सराहा

भारत में हिन्दू समाज को एकजुटता और मतभेद और विवाद मिटाने का आह्वान करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को हिंदू समाज से एकजुट होने की बात कही। मोहन भागवत ने युवाओं के लिए कहा की हमें हिंदू समाज को भाषा, जाति और प्रांत के मतभेद और विवाद मिटाकर अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा।

वहीं AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, कि चीन से भारत को खतरा है, लेकिन मोहन भागवत उसकी बात नहीं करेंगे। भारत में ना हिंदुओं को मुसलमानों से खतरा है ना ही मुसलमानों को हिंदुओं से खतरा है। ओवैसी ने कहा है कि दरअसल लोगों को नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत से ही खतरा है।

Related post

Aaj ka Panchang 18 August 2026: सावन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 18 August 2026: सावन महीने के…

Spread the loveAaj ka Panchang 18 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj ka Rashifal 18 August 2026: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 18 August 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 18 August 2026: चंद्रमा के तुला राशि में गोचर का प्रभाव आज सभी 12 राशियों के जीवन…
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…