• 07/10/2024

बेघर महिला की याचिका पर हाईकोर्ट की तत्परता, IG को जारी किया नोटिस, मामले में जल्द सुनवाई के निर्देश

बेघर महिला की याचिका पर हाईकोर्ट की तत्परता, IG को जारी किया नोटिस, मामले में जल्द सुनवाई के निर्देश
Spread the love

बिलासपुर हाईकोर्ट ने अर्जेंट हियरिंग के एक मामले में संवेदनशीलता दिखाई है। बेघर महिला की याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट समय से पहले खुला। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में मामले की सुनवाई हुई। दुर्ग की महिला ने अर्जेंट हियरिंग की मांग की थी। क्योंकि थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला का पति लापता है।

दुर्ग पुलिस प्रशासन ने बिना चेतावनी महिला के घर को सील कर दिया है। महिला ने सील बंद घर को खुलवाने याचिका लगाई है। कोर्ट ने दुर्ग आईजी को नोटिस कर जल्द सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। दुर्ग निवासी उषा कौर ने कहा- जिस घर को पुलिस ने सील कर दिया है वहां वह अपने परिवार के साथ रहती हैं। घर सील होने के कारण वह और परिवार के सदस्य बेघर हो गए हैं।

याचिकाकर्ता ने 30 सिंतबर को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग को आवास गृह का सील खोलने और गुमशुदा पति की खोजबीन करने के लिए अभ्यावेदन भी दिया था। लेकिन अब तक मामला लंबित है। अर्जेंट हियरिंग की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने आईजी दुर्ग को नोटिस जारी किया, और याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन का शीघ्र सुनवाई कर इस पर निर्णय देने कहा है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दुर्ग आईजी से संपर्क कर अभ्यावेदन पेश करने कहा है।

Related post

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…
कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार

कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय…

Spread the loveकवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार देर रात हाइवे पेट्रोलिंग…