• 08/10/2024

दुष्कर्म के आरोपी ने की आत्महत्या, पुलिस के पहुंचने से पहले खुद को मारी गोली

दुष्कर्म के आरोपी ने की आत्महत्या, पुलिस के पहुंचने से पहले खुद को मारी गोली
Spread the love

मध्य प्रदेश के छतरपुर में दुष्कर्म पीड़िता समेत परिवार के हत्यारे ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद को बेकसूर बताया। और उसे फंसाए जाने की बात कही। जानकारी के मुताबिक, पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके लोकेशन पर पहुंची थी। तभी आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान घबराकर आरोपी ने खुद को गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

दरअसल, लगभग दो माह पहले मौराहा गांव में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ गांव में ही रहने वाले 30 वर्षीय भोला अहिरवार ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी पीड़ित परिवार पर लगातार राजीनामा को लेकर दबाव बना रहा था।

आरोप है कि पीड़ित परिवार जब राजीनामे के लिए तैयार नहीं हुआ तो छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरहा गांव में दुष्कर्म के एक आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के घर में घुसकर उस पर और उसके परिजनों पर गोलियां चला दीं। हमले में पीड़िता के बुजुर्ग दादा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल है। हमले में नाबालिग पीड़िता भी घायल हुई है, उसका छतरपुर जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

Related post

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए…
CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…