• 09/10/2024

80 करोड़ लोगों को मोदी सरकार 2028 तक फ्री देगी… इस फैसले से कर दी पाकिस्तान की नींद हराम, पढ़ें कैबिनेट के अहम निर्णय

80 करोड़ लोगों को मोदी सरकार 2028 तक फ्री देगी… इस फैसले से कर दी पाकिस्तान की नींद हराम, पढ़ें कैबिनेट के अहम निर्णय
Spread the love

बुधवार को मोदी कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। साथ ही कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। मोदी कैबिनेट ने पाकिस्‍तान की सीमा से लगते क्षेत्रों में सड़क व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त करने के लिए बड़ा फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसलों की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ेंः करोड़ों का सोना लेकर गायब हुआ सराफा कारोबारी, व्यापारियों में मचा हड़कंप, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

उन्होंने बताया कि सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में 2280 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के प्रस्‍ताव को हरी झंडी दे दी है। इस प्रोजेक्‍ट के लिए 4400 करोड़ से ज्‍यादा की राशि मंजूर हुई है।

इसे भी पढ़ें: पहले रेप फिर तीसरी मंजिल से फेंका नीचे, 4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या.. दिल दहला देने वाली वारदात

उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में 4406 करोड़ रुपए के निवेश से 2280 KM सड़क निर्माण को मंजूरी दी है। साथ ही गुजरात के लोथल में दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित किया जाएगा। इस प्रस्ताव का उद्देश्य समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना है।

इसे भी पढ़ें: अनोखा मंदिर! जहां नवरात्रि के नौ दिन होती है ‘डायन’ की पूजा, लोगों के लिए क्यों है आस्था का केंद्र पढ़िए पूरी खबर

इसके अलावा जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति जारी रखने को मंजूरी दी गई है। इसमें 17 हजार 82 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसे पूरी तरह से केंद्र सरकार उठाएगी। फोर्टिफाइड चावल की क्‍वालिटी चेक के लिए 52 लैब बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: महादेव सट्टा एप: ED का बड़ा खुलासा, सट्टे की कमाई से बन रही फिल्में.. जांच के दायरे में बॉलीवुड 

उन्‍होंने बताया कि सप्‍लाई चेन को डेवलप करने के लिए 11,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इसके अलावा एनीमिया को दूर करने के लिए स्‍पेशल कैंपेन चलाया जाएगा। मोदी कैबिनेट ने एक और बड़ा फैसला किया है।

Related post

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ स्वीकृत

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति,…

Spread the love00 दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम 00 किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों…
CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगाकर लौट गई पुलिस, 2 घंटे बाद खोला दरवाजा तो नजारा देख रह गई हैरान

CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला…

Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ बेमेतरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा…
CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा, सरकारी शिक्षिका और क्लर्क को मिल रहा था लाभ

CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच…