• 10/10/2024

मां-बाप ने अपनी मासूम बच्ची की चढ़ाई बली, पड़ोसियों ने खोला घिनौना राज, आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

मां-बाप ने अपनी मासूम बच्ची की चढ़ाई बली, पड़ोसियों ने खोला घिनौना राज, आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां मां-बाप ने हीं अपनी मासूम बच्ची की बली दे दी। माता-पिता ने तांत्रिक के बहकावे में आकर अपनी ही मासूम बेटी की बलि दे दी। बच्ची महज 37 दिन की थी। जन्म के बाद से वह बीमार चल रही थी। पड़ोसियों की सतर्कता से मां-बाप की इस घिनौनी हरकत का राज खुला।

दरअसल, भोपा थानाक्षेत्र के बेलड़ा गांव के रहने वाले गोपाल ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद परतापुर की ममता से दूसरी शादी की थी। ममता ने सवा माह पहले ही बच्ची को जन्म दिया था। बेटी का नाम उन्होंने शगुन रखा था।

बताया जाता है कि जन्म के बाद से ही बेटी बीमार चल रही थी। गोपाल और उसकी पत्नी ममता किसी तांत्रिक के संपर्क में थे। मंगलवार को दोनों शगुन को लेकर तांत्रिक के पास गए थे। वहां से दोनों घर लौट आए। इसके बाद उनके घर से बच्ची के रोने की आवाज नहीं आ रही थी। इस पर पड़ोसियों को शक होने लगा। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।

पुलिस ने मामले में तांत्रिक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। आरोपी माता-पिता की निशानदेही पर सीकरी और बेलड़ा के बीच के जंगल से बच्ची के कपड़े बरामद हो गए, लेकिन शव के बारे में पूछने पर तीनों पुलिस को घुमराह करते रहे। पुलिस ने पूरा जंगल छान मारा लेकिन लाश नहीं मिली।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…