• 10/10/2024

भारत में फिर लौटा खतरनाक वायरस, महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप…इकट्ठे किए जा रहे सैंपल

भारत में फिर लौटा खतरनाक वायरस, महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप…इकट्ठे किए जा रहे सैंपल
Spread the love

भारत में क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार CCHF एक का मामला समाने आया है। पीड़ित महिला की मौत हो गई। करीब पांच साल बाद जोधपुर में एक बार फिर (Crimean-Congo hemorrhagic fever) का मामला समाने आया है। जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र के नांदडा कलां निवासी 51 वर्षीय महिला गत दिनों बीमार हुई थी, जिसे परिजन उपचार के लिए अहमदाबाद लेकर गए थे। वहां पर उसका निधन हो गया। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा मृतका के निवास स्थान पर पहुंचा है। आसपास के लोगों और परिजनों के खून के सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं।

परिजनों ने शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। कांगो फीवर से संक्रमित होने पर बुखार के एहसास के साथ शरीर की मांसपेशियों में दर्द, चक्कर आना, गर्दन में दर्द, पीठ में दर्द और सिर में दर्द, आंखों में जलन और फोटोफोबिया (प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता) जैसे लक्षण पाए जाते हैं। शुरुआत में दस्त, पेट में दर्द, मतली, उल्टी और गले में खराश हो सकती है।

मृतक महिला पशुपालन से जुड़ी हुई थी। पशुओं के साथ रहने वालों को कांगाे फीवर का खतरा अधिक होता है। पशुओं की चमड़ी से चिपके रहने वाला ‘हिमोरल’ नामक परजीवी इस रोग का वाहक है। CCHF के खिलाफ मानव या पशु उपयोग के लिए कोई टीका उपलब्ध नहीं हैं। लोगों में संक्रमण को कम करने का एकमात्र तरीका CCHF के जोखिम कारकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…