• 10/10/2024

2000 करोड़ की 200 किलो कोकीन पकड़ाई, युवाओं के नसों में जहर घोलने की थी तैयारी

2000 करोड़ की 200 किलो कोकीन पकड़ाई, युवाओं के नसों में जहर घोलने की थी तैयारी
Spread the love

दिल्ली में एक बार फिर बड़ी मात्र में ड्रग्स पकड़ाया है। पुलिस की स्पेशल सेल ने रमेश नगर इलाके में स्थित एक गोदाम में छापा मारकर 200 किलो ड्रग्स बरामद किया है। जिसकी कीमत 2000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

आपको बता दें एक सप्ताह के अंदर दिल्ली पुलिस को यह दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है। इससे पहले पिछले सप्ताह 2 अक्टूबर को महिपालपुर इलाके से पुलिस ने 560 किलोग्राम कोकीन बरामद किया था। जिसकी कीमत 5000 करोड़ रुपये बताई गई थी।

मामले में गिरफ्तार किए गए फरार आरोपी अखलाख से पूछताछ के बाद पुलिस की स्पेशल सेल ने रमेश नगर में छापेमारी कर 200 किलो कोकिन बरामद की है। बताया जा रहा है कि जिस गोदाम से कोकीन बरामद हुआ है। उस गोदाम में जिस शख्स ने ड्रग्स रखा था वह यूके का नागरिक था और वह फरार है।

नशे के इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड तुषार गोयल है। पुलिस ने उसके अलावा हिमांशु कमार और औरंगजेब सिद्दिकी को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। तुषार गोयल कांग्रेस का नेता रहा है।

Related post

Aaj ka Panchang 18 August 2026: सावन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 18 August 2026: सावन महीने के…

Spread the loveAaj ka Panchang 18 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj ka Rashifal 18 August 2026: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 18 August 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 18 August 2026: चंद्रमा के तुला राशि में गोचर का प्रभाव आज सभी 12 राशियों के जीवन…
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…