• 14/10/2024

Double Murder: हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, घर से दूर रोड किनारे मिला खून से सना शव

Double Murder: हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, घर से दूर रोड किनारे मिला खून से सना शव
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला कोतवाली में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दोनों का शव घर से सात किलोमीटर दूर सड़क किनारे स्थित गड्ढे से बरामद हुआ है। घटना की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक प्रधान आरक्षक तालिब शेख अंबिकापुर सूरजपुर के महगवां बाइपास रिंग रोड पर किराए के एक दो मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में परिवार सहित रहता था। सोमवार रात 1 बजे के आसपास जब वह घर लौटा तो दरवाजा खुला मिला। दरवाजे के बाहर खून के निशान मिला।

अनहोनी की आशंका से वह भागकर अंदर पहुंचा तो घर में पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया मौजूद नहीं थे। तत्काल उसने कोतवाली थाना में इसकी सूचना दी। आला अधिकारी और पुलिस की टीम देर रात ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम तत्काल पतासाजी में जुट गई। सुबह 9 बजे के आसपास पुलिस टीम ने जूर मार्ग में सड़क के किनारे गड्ढे में पत्नी और बेटी की रक्तरंजित लाश बरामद की। दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई।

सुबह करीब नौ बजे पुलिस टीम ने पीढ़ा और जूर मार्ग के दोनों किनारे में पत्नी और बेटी की लाश को बरामद कर लिया है। सड़क के एक और सीपीटी गड्ढे में पत्नी की और दूसरी और के गड्ढे में बेटी की लाश पड़ी थी। दोनों की धारदार हथियार से वारकर हत्या की गई है।

पुलिस के आला अधिकारियों समेत एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने खून से सना एक चाकू भी बरामद किया है। हत्या कौन है और उसने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या क्यों की, फिलहाल अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

Related post

CG – जंगल की लकड़ियों का काला कारोबार! तीन राज्यों तक फैला था सिंडिकेट, 3 आरोपी गिरफ्तार…

CG – जंगल की लकड़ियों का काला कारोबार! तीन…

Spread the loveरायगढ़ । जिले के वन क्षेत्र से खैर एवं तेंदू प्रजाति के लड़कियों की कटाई और उनके अवैध भंडारण…
CG – बेटी की शादी के लिए पिता ने लिया था लोन, खाते में आते ही ठग ने बिछाया ऐसा जाल कि उड़ गई पूरी रकम…

CG – बेटी की शादी के लिए पिता ने…

Spread the loveबिलासपुर। बेटी की शादी के लिए लोन लेने बैंक पहुंचे पिता को एक ठग ने हमदर्दी का झांसा देकर…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा…

Spread the loveरायपुर: डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर…