• 14/10/2024

Double Murder: हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, घर से दूर रोड किनारे मिला खून से सना शव

Double Murder: हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, घर से दूर रोड किनारे मिला खून से सना शव
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला कोतवाली में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दोनों का शव घर से सात किलोमीटर दूर सड़क किनारे स्थित गड्ढे से बरामद हुआ है। घटना की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक प्रधान आरक्षक तालिब शेख अंबिकापुर सूरजपुर के महगवां बाइपास रिंग रोड पर किराए के एक दो मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में परिवार सहित रहता था। सोमवार रात 1 बजे के आसपास जब वह घर लौटा तो दरवाजा खुला मिला। दरवाजे के बाहर खून के निशान मिला।

अनहोनी की आशंका से वह भागकर अंदर पहुंचा तो घर में पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया मौजूद नहीं थे। तत्काल उसने कोतवाली थाना में इसकी सूचना दी। आला अधिकारी और पुलिस की टीम देर रात ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम तत्काल पतासाजी में जुट गई। सुबह 9 बजे के आसपास पुलिस टीम ने जूर मार्ग में सड़क के किनारे गड्ढे में पत्नी और बेटी की रक्तरंजित लाश बरामद की। दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई।

सुबह करीब नौ बजे पुलिस टीम ने पीढ़ा और जूर मार्ग के दोनों किनारे में पत्नी और बेटी की लाश को बरामद कर लिया है। सड़क के एक और सीपीटी गड्ढे में पत्नी की और दूसरी और के गड्ढे में बेटी की लाश पड़ी थी। दोनों की धारदार हथियार से वारकर हत्या की गई है।

पुलिस के आला अधिकारियों समेत एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने खून से सना एक चाकू भी बरामद किया है। हत्या कौन है और उसने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या क्यों की, फिलहाल अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

Related post

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, संगठन की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुरू हुई। बैठक…
CABINET MEETING : साय कैबिनेट की बैठक कल, लिए जा सकते है कई बड़े फैसले

CABINET MEETING : साय कैबिनेट की बैठक कल, लिए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की कल 22 जुलाई को होने जा रही है। कैबिनेट की बैठक नवा रायपुर के मंत्रालय…
स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी राहत: डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ को भारत में मिली मंजूरी

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी राहत: डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ को…

Spread the loveनई दिल्ली। भारत में डेंगू की रोकथाम की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया…