• 14/10/2024

इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट की बड़ी खेप पुलिस ने की बरामद, मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, दुबई और ब्रिटेन से जुड़े तार

इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट की बड़ी खेप पुलिस ने की बरामद, मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, दुबई और ब्रिटेन से जुड़े तार
Spread the love

गुजरात में कोकीन की बड़ी खेप बरामद की गई है। अंकलेश्वर में दिल्ली-गुजरात पुलिस की ज्वाइंट टीम ने अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के गोडाउन पर छापा मारा। जहां से 500 किलो से भी ज्यादा कोकीन बरामद की गई। जब्त कोकीन की कीमत पांच हजार करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट से दिल्ली में ड्रग्स की दो बड़ी खेप बरामद की जा चुकी है। अबतक इस सिंडिकेट की 1 हजार 289 किलो ड्रग्स जब्त की जा चुकी है। इंटरनेशनल मार्केट में जिसकी कीमत करीब 13 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सिंडिकेट दुबई से ऑपरेट हो रहा है। जिसका मास्टरमाइंड विरेंदर बसोया है। बसोया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी ने कहा कि ड्रग्स दुबई से आई थीं और दिल्ली-एनसीआर भेजे जाने से पहले उन्हें छांटा और मिलाया गया था। इसके साथ ही सूत्रों ने ये भी दावा किया कि ड्रग्स को फिर गुजरात से ‘मेडिकल कंसाइनमेंट’ के रूप में बाहर ले जाया गया और फिर कागज़ों पर ‘फार्मा सॉल्यूशंस सर्विसेज’ के नाम से स्थापित एक कथित फर्जी फार्मा कंपनी को सौंप दिया गया।

इस ड्रग सिंडिकेट के तार दुबई और ब्रिटेन से जुड़े बताए जा रहे हैंफर्जी कंपनी ने फार्मा ब्रांड के लिए काम करने के बहाने कर्मचारियों को काम पर रखा था। उनमें से कई एमबीए कर चुके थे। और उनका इस्तेमाल एनसीआर में स्टोरेज की व्यवस्था करने के लिए किया। कंपनी के नाम का इस्तेमाल दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों से वाहन किराए पर लेने के लिए भी किया गया था ताकि माल को एक गोदाम से दूसरे गोदाम तक आसानी से पहुंचाया जा सकें।

इस ड्रग सिंडिकेट के मेंबर को कोड नेम दिए जाते थे। इस बारे में पुलिस ने बताया कि सिंडिकेट के जुड़े ज्यादातर मेंबर एक दूसरे को जानते भी नहीं थे और वे आपस में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर एक-दूजे से संपर्क करते थे।

Related post

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, मीन राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कर्क और तुला राशि वालों को…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 20 October 2026: आचार्य मदन मोहन ने बताया कि मेष, मकर और मीन राशि वालों को…
CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को 2 करोड़ का लगा झटका! फर्जी WhatsApp प्रोफाइल से ठगी, एक करोड़ रुपये होल्ड…..

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने एक कंपनी के…