• 14/10/2024

TI की प्रताड़ना से तंग आकर ASI ने खाया जहर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

TI की प्रताड़ना से तंग आकर ASI ने खाया जहर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Spread the love

शिवपुरी जिले के कोलारस थाने में पदस्थ एएसआई राकेश बंजारा टीआई अजय जाट के प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। एएसआई के जहर खाए जाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में दूसरे पुलिसकर्मियों ने उन्हें कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां हालात और बिगड़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया।

पीड़ित एएसआई राकेश बंजारा ने बताया कि शनिवार को थाने में पदस्थ दिलीप दीवान, अवतार और नरेश दीवान ने कट्टू से भरे दो ट्रक पकड़े थे। इनमें से एक ट्रक लेनदेन कर मौके पर ही छोड़ दिया। जबकि दूसरा ट्रक के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीआई कोलारस अजय जाट मुझ पर दबाव बना रहे थे। जबकि मेरा कहना था कि जिस मामले की मुझे जानकारी ही नहीं है, उसमे कार्रवाई कैसे कर दूं।

एएसआई का आरोप है कि थाने में हो रहे लेनदेन और उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट डालने के चलते वे मानसिक तनाव में थे। मैंने एसडीओपी व पुलिस अधीक्षक से टीआई की शिकायत की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई, तो मैने आज परेशान होकर चूहे मारने की दवा खा ली।

Related post

CG – जंगल की लकड़ियों का काला कारोबार! तीन राज्यों तक फैला था सिंडिकेट, 3 आरोपी गिरफ्तार…

CG – जंगल की लकड़ियों का काला कारोबार! तीन…

Spread the loveरायगढ़ । जिले के वन क्षेत्र से खैर एवं तेंदू प्रजाति के लड़कियों की कटाई और उनके अवैध भंडारण…
CG – बेटी की शादी के लिए पिता ने लिया था लोन, खाते में आते ही ठग ने बिछाया ऐसा जाल कि उड़ गई पूरी रकम…

CG – बेटी की शादी के लिए पिता ने…

Spread the loveबिलासपुर। बेटी की शादी के लिए लोन लेने बैंक पहुंचे पिता को एक ठग ने हमदर्दी का झांसा देकर…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा…

Spread the loveरायपुर: डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर…