• 14/10/2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा
Spread the love

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। इस बैठक को सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है। 

इस सिलसिले में कांग्रेस नेतृत्व ने महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति, सीट बंटवारा, घोषणापत्र आदि को लेकर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ तीन घंटे तक मंथन किया। आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। हालांकि बैठक में हरियाणा की हार की छाया भी रही। लेकिन किसी ने भी हार का जिक्र नहीं किया। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा का नाम लिए बिना महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं से कहा कि वे आत्ममुग्ध या अति आत्मविश्वासी न बनें।

इसे भी पढ़ें: ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में चार छात्रों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। पार्टी के चुनावी रणनीतिकार सुनील कनुगोलू भी इस बैठक में मौजूद थे। उन्होंने महाराष्ट्र में जातिगत और समुदायिक समीकरणों के बारे में आलाकमान को जानकारी दी।

कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या वादे शामिल किए जाएं, इस पर कनुगोलू की तरहफ से कुछ सुझाव दिए गए। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने महाराष्ट्र के अपने नेताओं को बीजेपी के गेम प्लान को विफल करने के लिए जवाबी रणनीति तैयार करने और प्रतिद्वंद्वी पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।

बता दें कि कांग्रेस को हरियाणा में हार का सामना करना पड़ा है। हरियाणा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने नेताओं के प्रति नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि नेताओं का इंटरेस्ट ऊपर रहा, जिसके चलते पार्टी का इंटरेस्ट नीचे चला गया।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…