• 15/10/2024

महाराष्ट्र-झारखंड में कब होगा विधानसभा चुनाव, आयोग तारीखों का आज करेगा ऐलान

महाराष्ट्र-झारखंड में कब होगा विधानसभा चुनाव, आयोग तारीखों का आज करेगा ऐलान
Spread the love

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख का आज ऐलान हो जाएगा। चुनाव आयोग दोनों राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीख की आज दोपहर 3:30 बजे घोषणा करेगा।

चुनाव आयोग ने 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें चुनाव की तारीखों के साथ ही मतदान कितने चरणों में होगा उसकी जानकारी देगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी तक है।

महाराष्ट्र में 288 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। वर्तमान में राज्य में सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महायुति की सरकार है। जिसमें शिवसेना (शिंदे गुट), बीजेपी और एनसीपी (अजित पवार) गुट शामिल है।

वहीं झारखंड में 81 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। राज्य में सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो, कांग्रेस, राजद और सीपीआई की गठबंधन सरकार है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…