• 15/10/2024

Breaking: एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी देना वाला छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ले गई साथ

Breaking: एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी देना वाला छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ले गई साथ
Spread the love

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला एक नाबालिग निकला। मुंबई पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। वह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले का रहने वाला है। पुलिस उसे अपनी कस्टडी में लेकर मुंबई रवाना हो गई है।

मुंबई पुलिस की पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम सोमवार शाम राजनांदगांव पहुंची थी। पुलिस टीम ने नाबालिग के साथ ही अन्य पांच नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस की टीम मंगलवार सुबह नाबालिग को हिरासत में लेकर मुंबई रवाना हो गई।

जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव  के सन सिटी में रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग ने सोशल मीडिया पर विमान में बम होने की अफवाह फैलाई थी। जिसके बाद विमान को दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिग करवानी पड़ी थी। मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर ने आईपीएस अफसर मनीष कलवानिया के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग शहर के एक कारोबारी अग्रवाल परिवार से है। पहले भी उसने इस तरह के कई कारनामे कर चुका है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…