• 16/10/2024

Breaking: SI भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, हाईकोर्ट ने सरकार को रिजल्ट जारी करने का दिया आदेश

Breaking: SI भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, हाईकोर्ट ने सरकार को रिजल्ट जारी करने का दिया आदेश
Spread the love

छत्तीसगढ़  पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती के रिजल्ट का सालों से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती का रिजल्ट जल्दी जारी करने का सरकार को निर्देश दिया है।

हाईकोर्ट जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने राज्य सरकार को एसआई भर्ती के सभी 975 पदों का परिणाम 15 दिन के भीतर जारी करने के लिए कहा है।

जानें कब-कब क्या हुआ?

आपको  बता दें साल 2018 में तत्कालीन बीजेपी सरकार ने 655 पदोंं के लिए एसआई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की। लेकिन कुछ महीने बाद सरकार के बदलते ही भर्ती प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चले गई। अभ्यर्थियों के दबाव के बाद अक्टूबर साल 2021 में तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने नए सिरे से 975 पदो पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया।

जिसके बाद साल 2022 जून-जुलाई में नाप-जोख और शारीरिक दक्षता की परीक्षा हुई। 29  जनवरी 2023 को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजित की गई। वहीं मुख्य परीक्षा 29 मई 2023 को हुआ। जिसमें उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 17 अगस्त से 8 सितंबर के बीच आयोजित किया गया। इससे पहले की परीक्षा का परिणाम जारी होता, प्रदेश में एक बार फिर सरकार बदल गई। जिसके बाद से अभ्यर्थी रिजल्ट जारी करने की मांग करते हुए लगातार धऱना-प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे थे।

Related post

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट…!!

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें,…

Spread the loveबिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग…
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के हुए तबादले, SP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट……

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के…

Spread the loveएमसीबी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिले में पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को बेहतर…
CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी, एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल……

CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़…

Spread the loveमहासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया…