• 16/10/2024

बहराइच हिंसा मामला; पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किए बड़े खुलासे, बर्बरता की सारी हदें हुई पार

बहराइच हिंसा मामला; पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किए बड़े खुलासे, बर्बरता की सारी हदें हुई पार
Spread the love

यूपी के बहराइच के बवाल में युवक राम गोपाल मिश्रा की हत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोली मारने से पहले राम गोपाल को काफी प्रताड़ित किया गया। नुकीले हथियार से उसका शरीर गोदा गया, आंख निकालने की कोशिश हुई, करंट देकर तड़पाया गया।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के दौरान एक युवक रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट के शॉक और ब्रेन हेमरेज से उसकी मौत होने की बात सामने आई है। मौत से पहले रामगोपाल के साथ काफी बर्बरता की गई। उसके पैर के सभी नाखून खींचकर निकाले गए। माना जा रहा है कि प्लास जैसी किसी चीज से उसके पैर के सभी नाखून खींचे गए।

इतना ही नहीं किसी नुकीले हथियार से राम गोपाल को गोदा गया। उसके शरीर पर नुकीली चीज से हमले के कई निशान मिले हैं। सिर-माथे और गाल पर नुकीले हथियार से हमले के निशान मिले हैं। आंखों के पास भी नुकीले हथियार से हमला किया गया। ऐसा लग रहा है मानो उसकी आंख निकालने की कोशिश की गई हो।

राम गोपाल की मौत की वजह ज्यादा खून बहना, शॉक और ब्रेन हेमरेज आया है। जिससे माना जा रहा है कि मौत से पहले राम गोपाल को करंट देकर तड़पाया गया। इसके बाद उसे गोली मारी गई। राम गोपाल के शरीर पर गोली के छर्रे के 35 निशान मिले हैं।

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…