• 17/10/2024

हिड़मा को ट्रेनिंग देने वाली नक्सली गिरफ्तार, बस्तर हमलों की मास्टरमाइंड और 100 से ज्यादा वारदातों में रही शामिल

हिड़मा को ट्रेनिंग देने वाली नक्सली गिरफ्तार, बस्तर हमलों की मास्टरमाइंड और 100 से ज्यादा वारदातों में रही शामिल
Spread the love

तेलंगाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। जो बस्तर के हमलों की मास्टरमाइंड रही है। दरअसल महिला नक्सली हैदराबाद के महबूबनगर में इलाज कराने आई थी। नक्सली सुजाता छत्तीसगढ़ के बीजापुर सुकमा, दंतेवाड़ा समेत कई जिलों में 100 से ज्यादा वारदातों में शामिल रही है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार महिला नक्सली पर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ की पुलिस ने इनाम रखा था। सुजाता ने ही खूंखार नक्सली हिडमा को भी ट्रेनिंग दी है। साथ ही कई महिला संगठन तैयार किया।वह दक्षिण बस्तर डिवीजन प्रभारी समिति कई पदों पर रही है।

पुलिस के मुताबिक 12वीं तक पढ़ी सुजाता को कई भाषाएं आती हैं। उसे अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, ओढिया, तेलुगू के साथ-साथ गोंडी, हलबी बोली का भी ज्ञान है। सुजाता नक्सली नेता कोटेश्वर राव की पत्नी है। जो बंगाल से बस्तर आई थी।

गिरफ्तार महिला नक्सली को हार्ड कोर नक्सली माना जाता है। आमतौर पर महिला नक्सली अपने पति की मौत के बाद सरेंडर कर देती हैं, लेकिन सुजाता ने संगठन नहीं छोड़ा। सुजाता का पूरा परिवार लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है।

Related post

CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव नदी के पुल से एक आरक्षक के छलांग लगाने की आशंका जताई…
CG : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

CG : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो…

Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और डेयरी कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
छत्तीसगढ़ की 11,689 ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

छत्तीसगढ़ की 11,689 ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में…

Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों को बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय योजनाओं से जोडऩे का लक्ष्य रायपुर। भारत सरकार…