• 17/10/2024

सूरजपुर हत्याकांड के आरोपियों के साथ कांग्रेस विधायक की तस्वीर, BJP ने कहा- खूब जमेगा रंग, जब जेल में बैठेंगे तीन यार

सूरजपुर हत्याकांड के आरोपियों के साथ कांग्रेस विधायक की तस्वीर, BJP ने कहा- खूब जमेगा रंग, जब जेल में बैठेंगे तीन यार
Spread the love

सूरजपुर हत्याकांड के बाद छत्तीसगढ़ की सियासी फिजा गरमा गई है। हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी के हत्या के मामले में पुलिस ने NSUI जिला अध्यक्ष सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीजेपी ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू और चंद्रकांत चौधरी की भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के साथ फोटो पर तंज कसा है।

बीजेपी ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है, “खूब जमेगा रंग जब जेल में बैठेंगे तीन यार होंगे हर अपराधी जेल में, ज़ीरो टॉलरेंस है ‘’विष्णु सरकार’’।”

सूरजपुर दोहरे हत्याकांड़ को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है और कहा है कि प्रदेश में हो रहे हर अपराध में कांग्रेसियों का हाथ है। इसके साथ ही कहा कि राज्य में अराजकता फैलाने वाले सभी दोषियों पर विष्णु का सुदर्शन चक्र चलेगा।

बीजेपी ने कहा, “प्रदेश में हो रहे आपराधिक गतिविधियों में कांग्रेसियों का हाथ कांग्रेसी संरक्षण में पल रहे गुंडे हो या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधी, राज्य में अराजकता फैलाने वाले सभी दोषियों पर चलेगा विष्णु का सुदर्शन।”

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें सूरजपुर में दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने कुलदीप साहू के साथ ही एनएसयूआई जिला अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अक्टूबर की रात आरोपी कुलदीप साहू ने बस स्टैंड में आरक्षक घनश्याम ने कॉन्स्टेबल घनश्याम सोनी पर कड़ाही  का खौलता तेल फेका था। इस घटना में आरक्षक बुरी तरह से झुलस गया था।

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख सहित पुलिस की टीम सरगर्मी से तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी कुलदीप साहू ने पुलिस कर्मियों को अपनी स्विफ्ट कार से कुचलने का प्रयास भी किया। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसका पीछा भी किया।

इसी दौरान कुलदीप साहू अपने साथियों के साथ प्रधान आरक्षक तालिब शेख के निवास पर जा पहुंचा। वहां घर में सो रही उसकी पत्नी और बेटी की हत्या कर, उनका शव 7 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक  दिया था।

Related post

धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, मारपीट के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला…

धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, मारपीट के आरोप में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।…
CG Weather : बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल या बढ़ेगी ठंड? पढ़िए मौसम का अपडेट

CG Weather : बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में एक नई मौसमी प्रणाली विकसित होने की संभावना बन रही है। दक्षिण-पूर्व और उससे…
माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पूजा-अर्चना कर की देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना

माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पूजा-अर्चना…

Spread the loveरायपुर।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी…