• 17/10/2024

ED Breaking: IAS रानू साहू फिर गिरफ्तार, DMF घोटाले में 7 दिन की ED रिमांड पर, कोर्ट में ही रो पड़ी

ED Breaking: IAS रानू साहू फिर गिरफ्तार, DMF घोटाले में 7 दिन की ED रिमांड पर, कोर्ट में ही रो पड़ी
Spread the love

कोल घोटाले में जेल में बंद निलंबित IAS अफसर अफसर रानू साहू की मुश्किलें और बढ़ गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रानू साहू को एक बार फिर से गिरफ्तार किया है। रानू साहू की गिरफ्तारी डीएमएफ घोटाले केस में की गई है। रानू साहू को कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने उन्हें 22 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।

कोर्ट ने रानू साहू से पूछताछ के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का वक्त तय किया है। हालांकि कोर्ट ने उन्हें थोड़ी राहत देते हुए परिजनों को एक दिन छोड़कर उनसे मिलने की अनुमति भी दी है। इस दौरान कोर्ट में ही रानू साहू की आंखों से आंसू छलक पड़े।

उन्होंने कहा कि उन्हें प्रताड़ित करने के लिए ही ऐसा किया जा रहा है। कोल मामले में मुझे सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है। उसके बाद भी मुझ पर एक के बाद एक केस लगाए जा रहे हैं। एक साथ सारा केस लगा दीजिए। मुझे जेल में रहते हुए 16 महीने हो चुके हैं। एक-दो साल और रह सकती हूं।

रानू साहू ने आरोप लगाया कि मेरा हेल्थ चेकअप नहीं किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है। मुझे सोनोग्राफी के साथ ही अन्य चेकअप भी करवाना है लेकिन नहीं हो रहा है।

Related post

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट…!!

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें,…

Spread the loveबिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग…
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के हुए तबादले, SP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट……

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के…

Spread the loveएमसीबी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिले में पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को बेहतर…
CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी, एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल……

CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़…

Spread the loveमहासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया…