• 17/10/2024

जानलेवा हुआ डायरिया ! 15 दिन में 7 की गई जान…कई गांव के लोगों की उड़ी नींद

जानलेवा हुआ डायरिया ! 15 दिन में 7 की गई जान…कई गांव के लोगों की उड़ी नींद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में डायरिया का कहर देखने को मिल रहा है। सुकमा में भारी बारिश के बाद अब डायरिया ने लोगों की नींद उड़ा दी है तेजी से गांव में डायरिया पैर पसारता जा रहा है कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ग्रामीणों की मौत में स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है।

मामला सुकमा के छिंदगढ़ विकासखण्ड के गांव चितलनार का है। पिछले 15 दिनों में अब तक गांव में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 5 मौतें तो केवल एक हफ्ते के अंदर हुई हैं। अस्पताल जाने से भी राहत नहीं मिल रही है।

क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में शिविर लगाकर लोगों की जांच तेज कर दी है। उल्टी दस्त की शिकायत मिलने पर कई ग्रामीणों की मौत अब तक हुई है। सभी को डायरिया हुआ था, जबकि कई ग्रामीणों को इस वक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें डायरिया के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। जिसके कारण भय का माहौल बना हुआ है।

चिंतलनार और आसपास के 100 से ज्यादा लोगों की जांच की है। इनमें से 40 से ज्यादा लोगों के शरीर में दर्द है, जबकि 9 लोग डायरिया से पीड़ित हैं। कई लोगों को बुखार भी है। गांव में 63 मकान हैं, जिसमें 364 लोग रहते हैं। यह गांव सुकमा जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी की दूरी पर स्थित है।

Related post

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट…!!

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें,…

Spread the loveबिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग…
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के हुए तबादले, SP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट……

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के…

Spread the loveएमसीबी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिले में पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को बेहतर…
CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी, एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल……

CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़…

Spread the loveमहासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया…