• 18/10/2024

अतिथि शिक्षकों की ‘जेल भरो आंदोलन’ की रणनीति तैयार, एक बार फिर बड़े प्रदर्शन की दी चेतावनी

अतिथि शिक्षकों की ‘जेल भरो आंदोलन’ की रणनीति तैयार, एक बार फिर बड़े प्रदर्शन की दी चेतावनी
Spread the love

मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों ने जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है। अतिथि शिक्षकों ने राजधानी भोपाल में बैठक की। जिसमें नवंबर में जेल भरो आंदोलन करने का फैसला लिया। नीलम पार्क में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। जिसमें अतिथि शिक्षकों पर लाठी चार्ज किए जाने की जांच और FIR वापस लेने की मांग करने का भी फैसला लिया गया।

अतिथि शिक्षक दिवाली से पहले मानदेय भुगतान की मांग कर रहे हैं। साथ ही उनकी मांग है कि महापंचायत में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाए। इससे पहले 2 अक्टूबर को अतिथि शिक्षकों ने भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया था।

आंदोलन को लेकर पुलिस ने अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष समेत ढाई सौ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नियमितिकरण समेत 5 मांगों को लेकर अतिथि शिक्षक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले एक महीने में दो बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं। जिसमें एक प्रदर्शन में लाठीचार्ज भी हो चुका है। बावजूद अतिथि शिक्षक अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…