• 18/10/2024

भारत-पाक के बीच बिगड़े रिश्ते की वजह इमरान खान! नवाज़ शरीफ़ का बड़ा बयान, इतिहास छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए

भारत-पाक के बीच बिगड़े रिश्ते की वजह इमरान खान! नवाज़ शरीफ़ का बड़ा बयान, इतिहास छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए
Spread the love

कर्ज और भूख से बेहाल पाकिस्तान एक बार फिर भारत से रिश्ते सुधारने में दिलचस्पी दिखा रहा है। बीती बातें भूलने की गुहार लगा रहा है। दरअसल 9 साल बाद SCO की बैठक में शामिल होने के लिए भारत के विदेश मंत्री पाकिस्तान गए। जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री का भारत प्रेम उभर आया है। उन्होंने जयशंकर के दौरे को एक शुरुआत बताया है।

नवाज शरीफ ने कहा है कि अब भारत पाकिस्तान को इतिहास को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा है कि हमने 75 साल गंवा दिए हैं, अब अगले 75 वर्षों के बारे में सोचना चाहिए। शरीफ ने दोनों देशों के बीच खराब रिश्तों के लिए पूर्व पीएम इमरान को जिम्मेदार ठहरा दिया। नवाज ने पीएम मोदी के लाहोर दौरे का हवाला दिया और कहा कि मैंने दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने की कोशिश की थी। लेकिन शरीफ के शराफत भरे बोल पर यकीन करना मुश्किल है।

जब कभी भारत ने पाकिस्तान से संबंध सुधारने की कोशिश की, तो पाकिस्तान ने पीठ में छुरा मारने का काम किया। चाहे बात 1972 के शिमला समझौते की हो। या 1999 में लाहौर बस सेवा की शुरुआत की। या फिर 2015 में पीएम मोदी के पाकिस्तान पहुंचकर दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाने की। हालांकि भारत ने अब साफ कर दिया है कि बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते।

Related post

उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय आईबीसी 24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों…
बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री की पहल, औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जल्द होगा विस्तार

बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री की पहल,…

Spread the love00 200 बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल के लिए नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और…
अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी

अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम-छात्रावासों में निवासरत…