• 18/10/2024

चाय वाले ने 400 लोगों से ठगे 100 करोड़, कारनामा जानकर रह जाएंगे हैरान

चाय वाले ने 400 लोगों से ठगे 100 करोड़, कारनामा जानकर रह जाएंगे हैरान
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक चाय बेचने वाले ने ऐसा कारनामा किया कि अफसरों ने भी दांतो तले उंगली दबा ली। दरअसल राजधानी रायपुर में रहने वाले भुवनेश्वर साहू ने शेयर बाजार में निवेश कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर 400 से ज्यादा लोगों से 100 करोड़ की ठगी कर डाली। पुलिस ने भुवनेश्वर साहू और उसके साथी मनोहर साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। चाय बेचने वाले भुवनेश्वर साहू खुद को शेयर बाजार का मास्टर बताता था। उसने लोगों को शेयर ट्रेडिंग में डबल मुनाफा का लालच दिया। उसके झांसे में आने वाले लोगों को शुरूआत में मुनाफा भी हुआ। इससे उनका भुवनेश्वर साहू पर विश्वास बढ़ते चला गया और लालच में फंसकर लोग शेयर बाजार में बड़ी रकम निवेश करने के लिए उसे देने लगे। इस तरह 400 से ज्यादा लोग उसके झांसे में आ गए।

मामले का खुलासा तब हुआ जब मंदिर हसौद के रहने वाले कुबेर वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कुबेर ने बताया कि भुवनेश्वर साहू ने शेयर बाजार में मुनाफे का वादा किया था। जिसके बाद उसने 7 लाख रुपये भुवनेश्वर के बताए खाते में जमा कर दिया। जब कुबेर ने मुनाफे के बारे में पूछने के लिए भुवनेश्वर को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला और वह गायब था। जिससे ठगी का अहसास होने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पुलिस ने भुवनेश्वर साहू को धमतरी से गिरफ्तार कर लिया। भुवनेश्वर साहू से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने और उसके साथियों 400 से ज्यादा लोगों को शेयर मार्केट में मुनाफा का लालच दे कर शिकार बनाया। इस तरह उसने लोगों से 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी की। वहीं लोगों से ली गई रकम का एक बड़ा हिस्सा डिमैट खाते में निवेश किया गया था, लेकिन वह भी डूब गया। इसके साथ ही ठगी की रकम से करोड़ों की संपत्ति भी अर्जित की गई।

पुलिस ने आरोपी भुवनेश्वर साहू और उसके साथी मनोहर साहू के बैंक खातों को होल्ड कर दिया है। इसके साथ ही ठगी की रकम से अर्जित की गई करोड़ों की संपत्तियों को भी जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…