• 18/10/2024

चाय वाले ने 400 लोगों से ठगे 100 करोड़, कारनामा जानकर रह जाएंगे हैरान

चाय वाले ने 400 लोगों से ठगे 100 करोड़, कारनामा जानकर रह जाएंगे हैरान
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक चाय बेचने वाले ने ऐसा कारनामा किया कि अफसरों ने भी दांतो तले उंगली दबा ली। दरअसल राजधानी रायपुर में रहने वाले भुवनेश्वर साहू ने शेयर बाजार में निवेश कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर 400 से ज्यादा लोगों से 100 करोड़ की ठगी कर डाली। पुलिस ने भुवनेश्वर साहू और उसके साथी मनोहर साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। चाय बेचने वाले भुवनेश्वर साहू खुद को शेयर बाजार का मास्टर बताता था। उसने लोगों को शेयर ट्रेडिंग में डबल मुनाफा का लालच दिया। उसके झांसे में आने वाले लोगों को शुरूआत में मुनाफा भी हुआ। इससे उनका भुवनेश्वर साहू पर विश्वास बढ़ते चला गया और लालच में फंसकर लोग शेयर बाजार में बड़ी रकम निवेश करने के लिए उसे देने लगे। इस तरह 400 से ज्यादा लोग उसके झांसे में आ गए।

मामले का खुलासा तब हुआ जब मंदिर हसौद के रहने वाले कुबेर वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कुबेर ने बताया कि भुवनेश्वर साहू ने शेयर बाजार में मुनाफे का वादा किया था। जिसके बाद उसने 7 लाख रुपये भुवनेश्वर के बताए खाते में जमा कर दिया। जब कुबेर ने मुनाफे के बारे में पूछने के लिए भुवनेश्वर को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला और वह गायब था। जिससे ठगी का अहसास होने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पुलिस ने भुवनेश्वर साहू को धमतरी से गिरफ्तार कर लिया। भुवनेश्वर साहू से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने और उसके साथियों 400 से ज्यादा लोगों को शेयर मार्केट में मुनाफा का लालच दे कर शिकार बनाया। इस तरह उसने लोगों से 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी की। वहीं लोगों से ली गई रकम का एक बड़ा हिस्सा डिमैट खाते में निवेश किया गया था, लेकिन वह भी डूब गया। इसके साथ ही ठगी की रकम से करोड़ों की संपत्ति भी अर्जित की गई।

पुलिस ने आरोपी भुवनेश्वर साहू और उसके साथी मनोहर साहू के बैंक खातों को होल्ड कर दिया है। इसके साथ ही ठगी की रकम से अर्जित की गई करोड़ों की संपत्तियों को भी जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है।

Related post

सूरत-जयपुर की तर्ज पर रायपुर सराफा व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से पंडरी में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की मांग की

सूरत-जयपुर की तर्ज पर रायपुर सराफा व्यापारियों ने मुख्यमंत्री…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ को सराफा व्यापार का राष्ट्रीय हब बनाने की मांग को लेकर सर्राफा व्यवसाईयों का प्रतिनिधि मंडल रायपुर सराफा…
उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी

उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास…

Spread the loveरायपुर-राज्य में मानसून-2026 के दौरान औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए आज आवास एवं पर्यावरण…
पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सुधारों और डिजिटल सुशासन के क्षेत्र में एक…