• 19/10/2024

सराफा व्यापारी से लाखों की लूट, दुकान बंद करने के दौरान जेवर से भरा बैग लेकर बदमाश फरार…पीछा करने पर बरसाई गोलियां

सराफा व्यापारी से लाखों की लूट, दुकान बंद करने के दौरान जेवर से भरा बैग लेकर बदमाश फरार…पीछा करने पर बरसाई गोलियां
Spread the love

भिंड के फूप थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी से लाखों रुपए की लूट हो गई। देर शाम 3 नकाबपोश बदमाश दुकान बंद करने के दौरान मौके पर पहुंचे और जेवर से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बैग में नगदी और सोने-चांदी के जेवरात थे। 15-10 लाख रुपए की लूट हुई है।

बता दें, इटावा रोड स्थित वार्ड 12 में रहने वाले सराफा व्यवसायी निलेश पुत्र रामवीर गुप्ता का भदाकुर तिराहे के पास सराफा दुकान है। शुक्रवार शाम 7 बजे रोजाना की तरह घर जाने के लिए दुकान बंद करने लगे। जमीन पर जेवरात से भरा बैग रखकर शटर का ताला लगा ही रहा था। इतने में बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आ गए।

एक हथियारबंद ने उतरकर कट्टे से फायर किया और जेवरात से भरा बैग उठाकर भागा। निलेश ने लुटेरों को पकड़ने के लिए लोगों को आवाज दी। तो लोगों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया तभी एक बार फिर बदमाशों ने कट्टे से फायर किया। लुटेरे बाइक से इटावा की ओर भाग निकले।

Related post

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच,…

Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मिला आमंत्रण मुख्यमंत्री  साय ने…
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा की भविष्य की जरूरतों…
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला इंसाफ

नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल…

Spread the loveमेरठ। उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने दोषी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को मृत्युदंड…