• 19/10/2024

टमाटर है या बेशकीमती खजाना? यहां सुरक्षा में तैनात की गई पुलिस फोर्स

टमाटर है या बेशकीमती खजाना? यहां सुरक्षा में तैनात की गई पुलिस फोर्स
Spread the love

आप ने अभी तक बेशकीमती खजानों या फिर वीवीआईपी की सुरक्षा में ही पुलिस फोर्स को तैनात देखा होगा लेकिन उत्तर प्रदेश के झांसी में टमाटर की सुरक्षा में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया।

दरअसल टमाटर लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। शिवपुरी बाइपास पर हुए इस हादसे में टमाटर सड़क पर बिखर गया। टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। ऐसे में सड़क पर टमाटक को बिखरा देख लोगों की भीड़ टमामटर लूटने लगी। सड़क पर ट्रक के दुर्घटना होने और टमाटर लूट की खबर जैसे ही पुलिस को मिली तो वैसे ही पुलिस की टीम टमाटर की लूट रोकने सड़क पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि ट्रक 18 टन टमाटर लेकर बेंगलुरु से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान ट्रक पलट गया। पीछे आ रही स्कूटी सवार एक महिला गिर गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। टमाटर को सड़क पर बिखरा देख लूटने के लिए लोग टूट पड़े। लोगों को टमाटर लूटता देख ट्रक ड्राइवर ने पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद पुलिस के तीन जवानों को मौके पर तैनात किया गया।

सुबह क्रेन आने पर ट्रक को सीधा किया गया और टमाटर वापस भरकर उसमें लोड किया गया। तब तक पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस का कहना है कि ट्रक पलटने के बाद वहां कोई हादसा न हो इसलिए जवानों को तैनात किया गया था।

आपको बता दें इन दिनों सब्जियों सहित टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। मंडियों में टमाटर 80 से 120 रुपये प्रति किलो तक के दाम पर बिक रहा है। ऐसे में जैसे ही लोगों को सड़क पर टमाटर बिखरे होने की जानकारी लगी तो लोग लूटने टूट पड़े। इस दौरान कई लोग झोला भरकर टमाटर ले जाते दिखे।

Related post

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच,…

Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मिला आमंत्रण मुख्यमंत्री  साय ने…
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा की भविष्य की जरूरतों…
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला इंसाफ

नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल…

Spread the loveमेरठ। उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने दोषी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को मृत्युदंड…